फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड अब नहीं लेगा बिलों पर लगाई अतिरिक्त राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में बिजली बिल में 285 रुपये विविध खर्च के तौर पर अतिरिक्त वसूलने पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित की। इसके बाद बिजली बोर्ड हरकत में आ गया है। अब बिजली उपमंडल भोटा के तहत बिलों में लगाया गया अतिरिक्त विविध खर्च नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस तरह की जबरन वसूली पर भोटा के उपभोक्ता भड़क गए थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर यह जबरन वसूली बंद नहीं की तो वे लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही हमीरपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
अमर उजाला ने बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े इस मुद्दे को अपने 24 मार्च के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद हरकत में आए बिजली बोर्ड ने अब इस अतिरिक्त राशि वसूली के निर्णय को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त वसूली के विरोध करने पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने कहा था कि कुछ साल पहले उपभोक्ताओं को पुराने बल्ब जमा करवाने पर नए सीएफएल बल्ब निशुल्क दिए गए थे। सीएफएल बल्ब बांटने वाली कंपनी ने अब उन बल्बों की कीमत वसूलने के लिए उपभोक्ताओं की सूची सौंपी है। लेकिन उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने निशुल्क बल्ब नहीं लिए हैं। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि जब बिजली बोर्ड के कार्यालयों में उन्होंने सीएफएल बल्ब लिए थे तो उसी दौरान इसकी कीमत भी चुका दी थी। अब इस तरह की वसूली गलत है। विरोध और खबर छपने के बाद बिजली बोर्ड हरकत में आया और विविध खर्च के तौर पर बिजली बिल में अतिरिक्त राशि नहीं वसूलने का निर्णय लिया है। बिजली उपमंडल भोटा के एसडीओ जीवन लाल शर्मा का कहना है कि उपभोक्ताओं से बिजली बिल पर लगाई गई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी। महज बिजली बिल के ही पैसे काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें