फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस बाइक की टक्कर में घायल युवक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते करनेड़ा गांव के पास बस और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन, वहां से भी युवक की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभिषेक शर्मा पुत्र राजिंद्र निवासी फगोटी शनिवार दोपहर बाद रैली जजरी जा रहा था कि करनेड़ा गांव के पास वह अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और चकमोह से बरठीं जा रही बस के साथ उसकी बाइक टकरा गई। इसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें