फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने टांडा में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत चार दिन पहले पुल से गिरकर घायल हुए बैरी गांव के व्यक्ति ने टांडा में दम तोड़ दिया है। बलदेव सिंह (56) पुत्र अमर सिंह निवासी बैरी 11 मार्च को अचानक शुक्रखड्ड पर बने पुल से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर काफी गंभीर चोटें आईं। पुल से गिरने के बाद स्थानीय लोग बलदेव को पीएसी भोटा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। टांडा में बलदेव ने शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। बलदेव डाकिया के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे था। इस संबंध में पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें