फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शुरू करेगी मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम: धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा मंडल स्तर पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें भाजपा से संबंधित परिवारों के घरों पर झंडा और दरवाजे पर स्टीकर लगाए जाएंगे। इसी तरह से बाइक रैली और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंदिर परिसर टौणी देवी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का देश के विकास में अहम योगदान है तथा देश की खातिर उन्होंने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेता विजय बहल, बूथ अध्यक्ष कश्मीर सिंह, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, शहरी भाजपा अध्यक्ष रवि राणा, मुख्य प्रवक्ता शक्ति चंद पठानिया, जगदीश चौहान, तिलक राज, मदन लाल, अमरदीप राणा, पुन्नू राम व हरनाम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें