बिझड़ी (हमीरपुर)। शहीद जितेंद्रा मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मदन लाल रहे। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अनिल कुमारी और स्कूल स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों ने वे तू लौंग वे मैं लैची... बता मेरे यार सुदामा..., भरियां बंदूका ओ राजा होया तैयार, दिलवाली पालकी इत्यादि गानों पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ने शिक्षा सत्र की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। इससे अच्छे और बुरे की पहचान होती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि आने वाली वार्षिक परीक्षा में कड़ी मेहनत करें। उन्होंने स्कूल के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान लेखराज, पंचायत प्रधान धर्मचंद, कमेटी सदस्य रघुवीर सिंह, परमवीर, सुरेश कुमार, रीना कुमारी, किरण बाला, संदीप कुमार, रमेश चंद सहित स्कूल स्टाफ सदस्य, बच्चों के अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।