फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौनी-कांगू वाया गलोड़ सड़क पर दो घंटे यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के तहत सरेड़ी कस्बे के पास ईंटों से भरा ट्रक नाली में धंस जाने से सलौनी-कांगू वाया गलोड़ सड़क पर यातायात दो घंटे पूरी तरह से बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसकी वजह से सुबह-सुबह स्कूल, कॉलेज और नौकरी पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 7:30 से लेकर 9:30 बजे तक जाम लगा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से ईंटें उतारने के बाद वहां से ट्रक को साइड कर यातायात बहाल किया गया। इससे कॉलेज और स्कूल के कई बच्चों को वापस जाना पड़ा जबकि, कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारी भी देरी से पहुंचे। इस संबंध में पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम ने कहा कि दो घंटे के बाद सड़क पर यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें