फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भू-राजस्व से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। सोमवार को हमीर भवन में जिला राजस्व अधिकारियों की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत कानूनगो और पटवार सर्कलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने इंतकाल, पार्टीशन, निशानदेही, नाजायज कब्जा जैसे लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में वर्षा से हुए नुकसान वाले स्थानों का स्वयं दौरा कर चिन्हित करें और ऐसे मामलों को पूर्ण विवरण उन्हें भेजें। बैठक में जिला में विभिन्न पटवार भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीसी रत्न गौतम, जिला राजस्व अधिकारी पवन शर्मा, एसडीएम सुजानपुर शिव देव सिंह, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा, एसडीएम भोरंज संदीप सूद सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें