फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल हमीरपुर के मेधावी छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हमीरपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत-संगीत, लोक गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर भाषण में भी बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। पंजाबी और पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों और साल भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। इससे पहले स्कूल केंद्रीय मुख्य शिक्षक कुसुम बाला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप बजाज, पूर्व बीईओ विजय ठाकुर, सुभाष चोपड़ा, पूर्व सीएचटी दलीप सिंह ठाकुर, पीटीए, प्रधान नरेश शर्मा, एसएमसी प्रधान रीता देवी, स्थानीय स्कूल अध्यापक सुषमा, कमलेश, लता, पंकज, रीना, विजय, सरोज, सुमन, सुचित्रा कटोच, प्राइमरी बीआरसीसी दिनेश, प्रवीण सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें