फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता बनी महिला व्यापार मंडल सुजानपुर की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश का पहला और एकमात्र महिला व्यापार मंडल सुजानपुर में गठित हो गया है। सुजानपुर व्यापार मंडल की अगुवाई में विधिवत तरीके से सर्वसम्मति के साथ महिला व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस दौरान सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें सर्वसम्मति से लता ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही नव निर्वाचित महिला व्यापार मंडल को स्वतंत्र प्रभार देते हुए अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। सुजानपुर व्यापार मंडल ने बीते माह घोषणा की थी कि सुजानपुर में महिला व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष बनेगी और उसे सर्वसम्मति के साथ इस पद पर विराजमान किया जाएगा। बुधवार को करीब 4 दर्जन महिलाओं की उपस्थिति में यह चुनाव हुए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, अंकुश गुप्ता, विनोद मेहरा, गौरव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें