फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर में आवेदन नहीं तो रद होगी स्कूल की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपर। इंस्पायर मानक योजना के तहत आवेदन न करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद की जा सकती है। इस योजना को स्टार्ट अप इंडिया से जोड़ा गया है। इंस्पायर मानक योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत बच्चों को दस हजार रुपये मॉडल बनवाने के लिए दिए जाते हैं। इसमें बच्चों की सोच को वैज्ञानिक तकनीक उपलब्ध करवाई जाती है। बच्चों में इनोवेशन की भावना जागृत होती है। जिससे उनमें रिसर्च की रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर होती है। पहली प्रतियोगिता जिला स्तर पर, दूसरी प्रतियोगिता राज्य स्तर पर एवं तीसरी प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर होती है। राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए मॉडलों पर 40 से 60 हजार रुपये खर्च करके विशेष प्रशिक्षण से इन्हें और बेहतर बनाया जाता है। एक अप्रैल से इसके ऑनलाईन नोमिनेशन के लिए साइट खोल दी गई है। अभी तक जिले के कुल 150 निजी और सरकारी स्कूलों ने ही इस योजना के तहत आवेदन किया है। जबकि जिला में करीब 450 निजी और सरकारह स्कूल हैं। जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर मानक अवार्ड अश्वनी चंबियाल का कहना है कि जिन स्कूलों ने आवेदन नहीं किया हैै, उनकी सूची जारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी डीडीओ को अपने अधीन मिडल स्कूलों की नोमिनेशन सुनिश्चित करने को कहा है। छुट्टियों से पहले जो भी प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन नोमिनेशन पूरी नहीं करेंगे, उनकी मान्यता को रद करने की सिफारिश विभाग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें