फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहरे से धबीरी वाया गारली, बिझड़ी सड़क का होगा विस्तारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के तहत मैहरे से धबीरी वाया गारली, बिझड़ी सड़क का जल्द विस्तारीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क के विस्तारीकरण को 16 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसमें लगभग 32 किलोमीटर सड़क में पुलियां, नालियां, डंगे व टारिंग का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के अपग्रेडेशन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क का विस्तारीकरण होने से क्षेत्र की करीब आठ पंचायतों के चार दर्जन गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

मैहरे से धबीरी सड़क बड़सर उपमंडल मुख्यालय को ढटवाल क्षेत्र से जोड़ने वाली संपर्क सड़क है। वाहनों की संख्या बढ़ने से इस सड़क में आवाजाही काफी बढ़ गई है, लेकिन सड़क काफी स्थानों पर तंग है। सड़क में अधिकतर स्थानों पर टारिंग उखड़ गई है और जगह जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। सड़क किनारे नालियां भी बंद पड़ी हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की अपग्रेडेशन के लिए डीपीआर तैयार कर सरकार की अनुमति को भेजी थी। इस पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क के अपग्रेडेशन के लिए लगभग 16 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कश्यप का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बड़सर से धबीरी वाया गारली, बिझड़ी सड़क की अपग्रेडेशन को 16 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने सड़क विस्तारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें