फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय झुलसी महिला, टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल के निकटवर्ती कांगड़ा जिला के रक्कड़ क्षेत्र के कलोहा गांव में रसोई घर में खाना बनाते समय एक महिला आग से बुरी तरह झुलस गई। जिसे बचाते हुए उसका पति भी आग की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन दोनों को घायलावस्था में नादौन अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायल महिला 30 वर्षीय आरती देवी के पति विनीश शर्मा निवासी कलोहा गांव ने बताया कि शनिवार सुबह जब आरती रसोई घर में खाना बना रही थी तो अलमारी से कुछ सामान निकालते हुए वहां रखी मिट्टी के तेल की बोतल अचानक हाथ लगने से रसोई गैस पर गिर कर टूट गई। जिससे अचानक लगी आग की चपेट में आने से आरती के शरीर के ऊपर का भाग करीब 40 फीसदी तक जल गया। विनीश ने बताया कि आग लगी देख कर वह उसे बुझाने का प्रयास करता रहा और आरती को बचाते हुए उसके बाजू भी आग की चपेट में आ कर झुलस गए। इसके बाद परिजन उन्हें नादौन अस्पताल ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें