फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ब्रांड, तिथि और मूल्य वाली आइसक्रीम फिंकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार दुकानदारों द्वारा खुद तैयार की गई आइसक्रीम को विभाग की टीम ने फिंकवाया। इन आइसक्रीम के पैकेट पर न तो मूल्य, न अंतिम तिथि और न ही अन्य बातें अंकित थीं। ऐसे में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है। विभाग के फूड इंस्पेक्टर अरुण कुमार की अगुवाई में गई टीम ने ऐसे चार दुकानदारों की आइसक्रीम को फिंकवाया। वहीं टीम ने स्थानीय बस अड्डा और इसके आसपास स्थित दुकानों में भी औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से कस्बा के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने दुकानदारों को सही गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने की हिदायत दी। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि काफी दिनों से यहां शिकायत मिल रही थी। इस कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह इन पदार्थों को बेचने के लिए तय नियमों का पालन करें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें