हमीरपुर।
बिजली उपमंडल-2 हमीरपुर में 352 डिफाल्टरों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इस कारण बिजली बोर्ड डिफाल्टरों से 7,52,986 लाख का लेनदार हो गया है। बोर्ड ने इन डिफाल्टरों को 15 अप्रैल से पहले बिल का भुगतान करवाने के निर्देश दिए हैं। बिल जमा न करवाने पर बोर्ड बिजली कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू करेगा। बोर्ड के निर्देशों के बाद भी यह डिफाल्टर हरकत में नहीं आ रहे हैं।
इन डिफाल्टरों में कुछ पुराने डिफाल्टर भी शामिल हैं, जिन्होंने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। बोर्ड ने इन डिफाल्टरों से पैसे की रिकवरी करने के लिए मुहिम छेड़ दी है। बोर्ड ने डिफाल्टरों को 15 अप्रैल से पहले बिल का भुगतान करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। अगर इसके बाद भी डिफाल्टर बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस संबंध में बिजली उपमंडल-2 के एसडीओ राकेश वर्मा का कहना है कि 352 डिफाल्टरों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इसके कारण बोर्ड इन डिफाल्टरों से 7,52,986 लाख का लेनदार हो गया है। उन्होंने कहा कि इन डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अगर यह समय पर बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो इनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगेे। इसके लिए डिफाल्टर खुद जिम्मेवार होंगे।