फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया जाहू पंचायत का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत का जिला उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन को जाहू बाजार में आ रही समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर निपटारा करने के आदेश दिए। इस मौके पर उपायुक्त, भोरंज एसडीएम विजय कुमार, बीडीओ कीर्ति चंदेल और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जाहू पंचायत भवन से लेकर बाजार से होकर जाहू पुल तक पैदल चलकर बाजार का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त का हमीरपुर जिले का कार्यभार संभालने के बाद जाहू का पहला दौरा था। इस दौरान जाहू में गाड़ियों की पार्किंग के लिए राजस्व विभाग को जगह चिन्हित करने के आदेश दिए। इसके साथ जाहू पंचायत के पदाधिकारियों को जाहू में सफाई व्यवस्था बनाने और बाजार का कूड़ा कचरा डालने के लिए डंपिंग बनाने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अगर पंचायत को कोई समस्या आती है तो इसकी शिकायत भोरंज एसडीएम और बीडीओ से करें ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान उपायुक्त ने भोरंज प्रशासन को झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को सरकारी भूमि से हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ भोरंज एसडीएम विजय कुमार, बीडीओ कीर्ति चंदेल, राजस्व विभाग के अधिकारी, जाहू पंचायत के प्रधान राजू, उपप्रधान चमन लाल, जाहू व्यापर मंडल के प्रधान सूरत सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने पिछले माह जाहू पंचायत के डोहग गांव में तीन परिवारों के घर जलने पर उनके घर जाकर शेष राहत राशि प्रदान की। इस मौके पर मकान जलने वाले नसीब सिंह को 85 हजार रुपये, जैदई को 42 हजार 500 रुपये, कलां देवी को 40 हजार रुपये दिए। भोरंज एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि इसके अतिरिक्त इन तीनों अग्नि पीड़ित परिवारों को 15-15 हजार रुपये अग्रिम राहत राशि पहले ही प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें