फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

हमीरपुर।

विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में कायाकल्प योजना के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 50 से अधिक अस्पताल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया।
उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।
अनुराग ने कहा कि हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल जिले का एकमात्र अस्पताल है जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों से मरीजों का दबाव रहता है। इसलिए चिकित्सकों को सद्व्यवहार के साथ अपने चेहरे पर सदैव मुस्कराहट बनाए रखनी होगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में शीघ्र ही विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी सत्र से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। कहा कि डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कालेज तथा अस्पताल हमीरपुर की क्षमता 300 डॉक्टर तथा 150 से 200 नर्सिंग स्टाफ की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद-
इस अवसर पर स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर, एसएमओ डॉक्टर अर्चना सोनी, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नादौन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय अग्रिहोत्री, भाजपा प्रदेश सचिव विजयपाल सोहारू, जिला भाजपा महासचिव राजेश गौतम, हरीश शर्मा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा महामंत्री अजय शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, भाजपा प्रवक्ता दीपक शर्मा, एसएमओ डॉ रमेश चौहान, डीपीओ डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, डॉ. नीरज, डॉ. संजीव, डॉ. अभिषेक के अतिरिक्त अस्पताल स्टाफ तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें