फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज हंस से सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली मेले के लिए 6.10 लाख रुपये में अनुबंध फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली मेला समारोह में इस बार सूफी गायक हंसराज हंस सबसे महंगे कलाकार साबित हुए हैं। जिला प्रशासन ने हंसराज के साथ सांस्कृतिक संध्या को लेकर 6.10 लाख रुपये में अनुबंध साइन किया है। जबकि मिस पूजा 4.34 लाख और लखविंद्र बड़ाली के साथ 4.30 लाख रुपये में अनुबंध साइन हुआ है। इसके साथ ही हास्य कलाकार भोटू शाह 50 हजार रुपये लेकर होली मेले में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्र स्तरीय चार दिवसीय होली मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 फरवरी को करेंगे। जिसमें 2 फरवरी तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इस बार जिला प्रशासन ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाते हुए कुटेशन के आधार पर कलाकारों का चयन किया है। हालांकि कुछेक ने आठ लाख रुपये तक कुटेशन भरी हुई थी लेकिन सरकारी खजाने को बचाते हुए जिला प्रशासन ने सबसे कम कुटेशन भरने वालों को तवज्जो दी है। बीते वर्ष महंगे कलाकारों ने प्रशासन की जेब ढील की थी। अकेले बड़ाली ब्रदर्स से 6.44 लाख रुपये में अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके अलावा पंजाबी गायक शेरीमान ने 5.80 लाख रुपये और सोनिया शर्मा ने 1.75 लाख रुपये लेकर सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का मनोरंजन किया था। इस बार प्रशासन ने मशहूर सूफी गायक और हास्य कलाकार समेत चार कलाकारों को सस्ते में निपटा लिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने ऐतिहासिक चौगान में स्टॉल, डोम और झूलों से एक करोड़ से अधिक का राजस्व एकत्रित किया है। जो बीते वर्ष की तुलना में कई गुणा अधिक है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि कुटेशन मांग पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए कलाकारों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चौगान में स्टॉल से भी एक करोड़ के करीब राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें