फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में आज से शुरू होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में एनएएस (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह सर्वे 13 नवंबर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस सर्वे में जिला हमीरपुर के 173 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन किया जाएगा। बच्चों की रिपोर्ट का आकलन एनसीआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च ट्रेनिंग) नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सर्वे के लिए डाईट के जेबीटी प्रशिक्षु तथा निजी संस्थानों के प्रशिक्षु प्रशिक्षित किए गए हैं तथा इनको फील्ड इन्वेस्टिगेटर बनाया गया है। डाईट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने बताया कि एनएएस सर्वे के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस सर्वे के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष डाईट हमीरपुर में बनाया गया है। कौशल ने कहा कि सभी फील्ड इन्वेस्टिगेटर सर्वे की सामग्री अपने-अपने संस्थानों में जमा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सर्वे बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए सहायक सिद्ध होगा और पढ़ाई का स्तर सुधरेगा। इस सर्वे के तहत जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सीखने की क्षमता को परखने के बाद आगामी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें