फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में निखिलेश व कंचन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
निबंध लेखन प्रतियोगिता में निखिलेश और कंचन प्रथम
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन और मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित
विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान के प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में ब्लॉक स्तर पर आपदा प्रबंधन के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पंद्रह स्कूलों के 33 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बाल स्कूल हमीरपुर का छात्र निखिलेश शर्मा व हाई स्कूल नालांगर की छात्रा कंचन कुमारी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं सासन स्कूल की छात्रा ने द्वितीय और डुग्गा स्कूल की छात्रा ने तृतीय स्थान रहे। स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीमा, रंजना ठाकुर, रश्मि कौशल व रंजना शर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे। वहीं प्रधानाचार्य ने छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में भी बताया। राजकीय हाई स्कूल चकमोह में स्वीप कार्यक्रम के तहत बच्चों को विधानसभा चुनावों के मध्यनजर 9 नवंबर को हाने वाले मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्याध्यापक जगदेव सिंह की अगुवाई में बच्चों ने चकमोह बाजार में जागरूकता रैली निकाली। स्कूल के बच्चों द्वारा नारों के माध्यम से वोट के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नारा लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में अंजलि सिंह ने प्रथम, पलक शर्मा ने द्वितीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी ने प्रथम व तमन्ना ने द्वितीय तथा निबंध लेखन में आंचल शर्मा ने प्रथम तथा अंजलि ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल सुदर्शन शर्मा ने लोगों को मतदान के महत्व को समझाया। इस अवसर पर ड्राइंग अध्यापक कुलदीप कुमार, आईटी शिक्षक राजेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से एपीएस अकादमी हमीरपुर में चुनाव आयोग के तहत मतदाता जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के स्वयंसेवी चुनी लाल ने की। इस मौके पर सभी उपस्थित प्रशिक्षुओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वयंसेवी सफल डोगरा व संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें