सुजानपुर के वार्ड आठ से नामांकन पत्र दाखिल करते प्रदीप शास्त्री।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में चुनाव को लेकर शनिवार को 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान वार्ड नंबर 8 से अधिकतर उम्मीदवारों ने परचा भरा। शनिवार को नामांकन पत्र भरने के दूसरे दिन वार्ड नंबर एक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सविता महाजन, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अंजना कुमारी तथा निर्दलीय सुनीता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 3 में भाजपा समर्थित स्वरूप कुमार तथा कांग्रेस समर्थित दीप कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्ड चार से भाजपा समर्थित रवि कुमार तथा कांग्रेस समर्थित मनोज ठाकुर के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कमलेश चौधरी ने परचा भरा। वार्ड पांच में कांग्रेस समर्थित किरण बाला तथा निर्दलीय उम्मीदवार अनीता कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड छह में भाजपा की सुनीता कुमारी तथा निर्दलीय प्रत्याशी शिक्षा मट्टू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 में संजय कुमार ने नामांकन पत्र भरा। जबकि, वार्ड नंबर 8 में भाजपा की उम्मीदवार ज्योति शर्मा के अलावा आजाद प्रत्याशियों में प्रदीप शास्त्री, रमन धीमान, मनजीत कुमार, मधुसूदन ने वीना कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि, वार्ड नंबर 9 में निर्दलीय हिमांशु शर्मा तथा समीर वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सुजानपुर में दो दिन में 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।