फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया फाइल नंबर 17 के स्थान पर इसे लें-

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा/भोरंज(हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा और भरेड़ी में चार लोग कोरोना पॉजिटिव आने के कारण दोनों अस्पतालों को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। भोटा पीएचसी में भर्ती दो महिला मरीज शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मरीजों के संक्रमित पाए जाने से अस्पताल आए अन्य मरीजों और स्टाफ में हड़कंप हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में आपातकालीन और इंडोर सेवाएं 48 घंटों के लिए बंद कर दी हैं। क्षेत्र के मरीजों को अब स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का ही रुख करना होगा। क्योंकि भोटा में राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल को पहले ही कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को दो दिन उपचार के लिए परेशानी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पीएचसी भोटा में दाखिल दो महिला मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। दोनों बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसके चलते शुक्रवार को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में ये दोनों महिलाए पॉजीटिव पाई गई हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर एनआईटी हमीरपुर भेज दिया गया है। एक महिला गांव झिनकरी और दूसरी पुंदड़ की रहने वाली है। इस संदर्भ में बीएमओ बड़सर नरेश कुमार का कहना है कि 48 घंटों के लिए अस्पताल में इंडोर और आपातकालीन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। महिलाओं के संपर्क में आए लोगों और स्टाफ की पहचान की जा रही है। वहीं उपमंडल भोरंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के भी दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हें। इस कारण पीएचसी भरेड़ी को भी 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। भरेड़ी पीएचसी की एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और लेबोरेट्री तकनीशियन की रिपार्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकली है। बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने बताया की भरेड़ी प्राथमिक अस्पताल में दो कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव आए हैं। सोमवार को प्राथमिक संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। 48 घंटों के लिए अस्पताल बंद रहेगा। इस दौरान अस्पताल को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें