टाउन हाल हमीरपुर में व्यापारियों और दुकानदारों के कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचार?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 15 लोग आरटी-पीसीआर टेस्ट और 6 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में गांव बेहा के तीन लोग 47 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय व्यक्ति और 9 वर्षीय लड़का, गांव कश्मीर के दो लोग 46 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय व्यक्ति, बसारल क्षेत्र के गांव कमलाह के दो लोग 72 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय महिला, चबूतरा क्षेत्र के गांव बटेर के दो लोग 56 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय महिला, नादौन का 42 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी क्षेत्र के गांव रेयोड़ी का 70 वर्षीय व्यक्ति, कांगू की 51 वर्षीय महिला, बड़सर उपमंडल के गांव जौड़े अंब का 25 वर्षीय युवक, गांव बणी का 30 वर्षीय व्यक्ति और गांव ननावां की 39 वर्षीय महिला शामिल है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 406 सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए इन लोगों में वार्ड नंबर 4 हमीरपुर का 25 वर्षीय युवक, हटवाड़ क्षेत्र के गांव डेरपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति, गांव डिडवीं की 26 वर्षीय महिला, नादौन की 60 वर्षीय महिला और वार्ड नंबर 4 प्रताप गली हमीरपुर का 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।