फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोग के बाद अब कुर्याह गांव में लोस चुनावों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव दियोग के बाद अब बड़सर विधानसभा की उसनाड़ कलां पंचायत के कुर्याह गांव ने भी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय ले लिया है। महिला मंडल कुर्याह की महिलाओं ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया है। इसके पीछे मुख्य कारण गांव के लिए बस सुविधा न होना है। महिला मंडल कुर्याह की प्रधान मीना कुमारी, सचिव सपना कुमारी, विशंभरी देवी, सर्वो देवी, संतोष कुमारी, ऊषा शर्मा, अंजू कुमारी, लाजो देवी, किरण कुमारी आदि ने कहा कि गांव के लिए सड़क सुविधा तो है, लेकिन कई बार मांग के बावजूद बस सुविधा शुरू नहीं हो पाई। जिसके चलते वह 19 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करेंगी।
विज्ञापन

लोगों को पैदल या किराये के वाहनों में अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक हानि होती है। महिला मंडल सदस्यों का कहना है कि लोस चुनाव उनके लिए कोई मायने नहीं रखते जब तक उनके गांव में बस नहीं चलाई जाएगी। किसी भी सरकार ने गांव की सुध नहीं ली, इसलिए सरकार को चुनने वाले चुनाव ग्रामीणों के लिए शून्य के बराबर हैं। महिला मंडल सदस्यों ने कहा कि गांव के लिए बस सुविधा न होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वृद्धों, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है जो पैदल नहीं जा सकते या अकेले जाने में डरते हैं और किराये के वाहनों का खर्च नहीं उठा सकते। इस कारण महिला मंडल कुर्याह के 25 सदस्य इन लोस चुनावों में मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें