फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतिका ने राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज की एनएसएस स्वयंसेवी कृतिका कुमारी ने राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में 26 और 27 फरवरी को किया गया। इसमें कृतिका ने बेहतर प्रदर्शन किया। कृतिका का चयन जिला से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। जहां उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद कृतिका का चयन राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा संसद में कृतिका ने स्पीकर के रूप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में कृतिका को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 10000 रुपये इनाम राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल और सभी प्राध्यापकों ने कृतिका का स्वागत किया। इस उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ. सुनील, प्रो. विजय कौंडल, डॉ. वैशाली, प्रो. शक्ति, प्रो. प्रिंस ठाकुर, डॉ. उत्तम और डॉ. विनय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें