फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में सुविधाओं का गहनता से करें निरीक्षण : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनावों के सुचारु रूप से संचालन को लेकर शनिवार को हमीर भवन में अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम की अध्यक्षता में प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिले के नियुक्त किए गए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उनके उत्तरदायित्वों को पूर्ण रूप से निभाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सबसे पहले उन्हें आवंटित किए गए मतदान केंद्रों का भौतिक रूप से सत्यापन कर वहां पर उपलब्ध करवाई जाने वाली तमाम सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यदि जिले में नए पोलिंग बूथ बनाए गए हों तो उनके बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि, मतदान के दिन अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें। इसके अतिरिक्त मतदाताओं विशेषकर जो नए मतदाता हैं, उन्हें ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित बनाएं। इसी प्रकार लोकसभा चुनावों के संचालन को जिले के नोडल अधिकारियों तथा कार्यालयाध्यक्षों के साथ भी अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले में नियुक्त सभी 17 जिला नोडल अधिकारियों को चुनावों के दौरान सुरक्षा प्लान तैयार करने, परस्पर बेहतर समन्वय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के लिए ठहरने और खाने की उचित व्यवस्थाएं, चुनाव खर्चे को लेकर मॉनीटरिंग सेल, पोलिंग स्टाफ के लिए परिवहन प्रबंधन, स्वीप, मॉडल पोलिंग स्टेशन तथा अन्य चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही सभी विभाग चुनावी आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन बलवीर बहादुर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें