फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक पर लगाए आरोप बेबुनियाद : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर, महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष विकास रत्न, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, चेयरमैन विनोद बन्याल ने कहा कि डा. अमरजीत शर्मा एक शिक्षाविद और ईमानदार व्यक्ति हैं। वह इस पद पर बड़ी मेहनत से पहुंचे हैं और ऐसे आरोप लगा कर उनके मनोबल को गिराना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में उप प्रधानाचार्य के पद मंजूर करने की घोषणा को सराहनीय बताया है। शर्मा ने बताया कि यह स्कूल लेक्चरर संघ की काफी पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। उन्होंने बताया कि संघ शीघ्र अपनी लंबित मांगों के बारे में सरकार से भेंट करेगा। संघ ने लेक्चरर के हित में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को शीघ्र लागू करने की मांग की है। संघ का कहना है कि अनुबंध लेक्चरर जो 2003 से पहले सरकारी सेवा में थे, उनके हित में सुप्रीम कोर्ट का पेंशन संबंधी फैसला शीघ्र लागू किया जाए। संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने मांग की है कि लेक्चरर संघ की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें