फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घरों में नोटिस बोर्ड पर मुफ्त मिलने वाली दवाइयों की सूची नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में जागरूकता की कमी से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को मुफ्त में दी जाने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश पारित किए है लेकिन, विभाग लोगों को जागरूक करने में कामयाब नहीं हो सका है। लोग जानकारी के अभाव में अपना उपचार महंगे खर्चे पर निजी अस्पतालों में करवाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों को पंचायत घरों के नोटिस बोर्ड पर गरीब मरीजों को मुफ्त में दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए गए थे लेकिन, अभी तक ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर इन दवाइयों की सूची नहीं लग पाई है। लोगों में हरीश, देवेंद्र, पुनीत, मंगल कुमार, अर्जुन आदि ने कहा कि पंचायत घरों के नोटिस बोर्ड पर नि:शुल्क मिलने वाली दवाइयों की सूची नहीं लग पाई है। उन्होंने विभाग से निशुल्क मिलने वाली दवाइयों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगाने की मांग उठाई हैं। इस संबंध में बीएमओ बड़सर एचआर कालिया ने कहा कि नि:शुल्क मिलने वाली दवाइयों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें