फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगाकर बना लिया निजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत कक्कड़ पंचायत में एक परिवार ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए सरकारी हैंडपंप पर अपनी मोटर लगाकर कब्जा जमा लिया है। यही नहीं जब कोई ग्रामीण हैंडपंप से पानी भरने आता है तो संबंधित परिवार उसे आंखें दिखा रहा है। शिकायत मिलने पर भी प्रशासन और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बिजली की मोटर लगाकर हैंडपंप के मालिक बन बैठे परिवार के सियासी रसूख के आगे प्रशासन ने घुटने टेक दिए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

भोरंज उपमंडल की चंदरूही निवासी पवन कुमार ने एसडीएम भोरंज कार्यालय में लिखित शिकायत की है कि स्थानीय कस्बे में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए एक हैंडपंप पर स्थानीय परिवार ने अपनी मर्जी से मोटर लगा दी है और ग्रामीणों के पानी भरने पर रोक लगा दी है। इससे आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जून 2018 में एसडीएम से की गई शिकायत के बाद प्रशासन ने आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता को दो दिनों में कार्रवाई के आदेश दिए थे लेकिन, तीन माह बीतने के बाद भी सिंचाईं एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने इस हैंडपंप की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी ली और विभाग ने सूचना में सरकारी हैंडपंप होने का दावा किया है। पवन कुमार ने कहा कि सरकारी हैंडपंप से मोटर हटाई जाए तथा ग्रामीणों को पानी की सुविधा पहले की तरह दी जाए।

क्या कहते हैं अधिशासी अभियंता
आईपीएच मंडल बड़सर के अधिशासी अभियंता जितेंद्र गर्ग का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं हैं। अगर सरकारी हैंडपंप पर अपनी मर्जी से किसी ने मोटर लगाई होगी तो विभाग कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी हैंडपंप के पानी भरने के लिए किसी को नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें