फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी इच्छा से दूसरों की सहायता करना है समाज सेवा : रघुवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ बुधवार को सेना में मेजर रघुवीर सिंह (सेवानिवृत्त) ने किया। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रतन चंद रांगड़ा ने की। रघुवीर सिंह ने स्वयंसेवियों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी इच्छा से दूसरों की सहायता करना ही समाज सेवा है। स्कूली बच्चों में यह भावना पैदा होने से समाजसेवी समाज का निर्माण किया जा सकता है। स्वयं सेवियों से आह्वान किया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़कर अच्छे समाज सेवक बनें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को खत्म करना युवा पीढ़ी का दायित्व है। प्रधानाचार्य रतन चंद रांगड़ा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य सोनिया, पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ, रतन चंद, शांति प्रसाद, सीएंडवी शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सतीश कुमार, हंस राज, कुलदीप, राजकुमार, देशराज, कुसुम गुप्ता, लीला देवी, प्रियंका, सुमना कुमारी, प्रीतम चंद, सुविता और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। एनएसएस प्रभारी सुरजीत सिंह और महिला विंग प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि स्कूल के करीब 50 स्वयंसेवी गोद लिए गांव बाहन्वीं और स्कूल परिसर को सुंदर बनाने के लिए सात दिनों तक सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें