फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लगी लिफ्ट, सीढ़ियां चढ़ने से मिला छुटकारा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। डा. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में लिफ्ट सुविधा शुरू हो गई है। इससे पूर्व यह लिफ्ट चालू नहीं की गई थी। जबकि इसे लगाए करीब छह माह का समय हो चुका था। केवल अस्पताल के नए भवन में ही लिफ्ट सुविधा थी। अब लोगों को पुराने भवन में भी लिफ्ट सुविधा मिलेगी। पर्ची बनाने के बाद वार्डों या अन्य ओपीडी में जाने वाले मरीजों को अब पैदल सीढ़ियां चढ़कर नहीं जाना पड़ेगा। मरीज अब लिफ्ट के माध्यम से अस्पताल की किसी भी मंजिल पर जा सकते हैं। इसके साथ ही वार्डों में भर्ती हुए मरीजों से मिलने आने वाले रिश्तेदारों को भी वार्डों तक पहुंचने में सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। वह लिफ्ट के माध्यम से वार्डों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

लिफ्ट शुरू होने का सबसे ज्यादा लाभ मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अपंगों को होगा। उन्हें अस्पताल के वार्डों में जाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। लिफ्ट का बटन दबाते ही वह संबंधित मंजिल पर पहुंच जाएंगे और सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से छुटकारा मिलेगा। इससे पूर्व अस्पताल में लिफ्ट सुविधा नए भवन में ही थी। जहां लोग अल्ट्रासाउंड आदि करवाने और गायनी विशेषज्ञ के पास जाते हैं। इस संबंध में एमएस डा. अनिल वर्मा का कहना है कि वीरवार से अस्पताल में लिफ्ट सुविधा शुरू हो गई है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें