हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में वीरवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने की। जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी बैठक कें विशेष रूप से मौजूद रहे। एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को लंबित पड़े विभिन्न क्राइम के मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों को अवैध खननकारियों, वन काटुओं पर लगाम कसने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही उपस्थित विभिन्न अधिकारियों ने जिले में हो रहे क्राइम पर चर्चा की और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस क्राइम, यातायात नियमों का उल्लंघन और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करती है। वीरवार को हुई बैठक में विभिन्न मद्दों पर चर्चा की गई और अधिकारियों को लंबित पड़े मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम, सुजानपुर श्याम लाल, बड़सर से जगदीश चंद, भोरंज राजीव कुमार और एसएचओ नादौन महेंद्र सिंह परमार, पुलिस इंस्पेक्टर रीता शर्मा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।