फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते ‘अमर उजाला’ के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है। हमीरपुर में यह सम्मान समारोह 20 अगस्त सोमवार को डीएवी स्कूल सलासी हमीरपुर के सभागार में होना सुनिश्चित हुआ था। लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद सात दिन के राष्ट्रीय शोक के चलते इस सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है। अब शीघ्र ही इस कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएसई की दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को ‘अमर उजाला’ की तरफ से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाता है। 20 अगस्त को होने वाले इस समारोह में मुख्यातिथि उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा थीं। जबकि पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा और उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किए गए थे। इस सम्मान समारोह के लिए मेधावी बच्चों का पंजीकरण करवाया जा रहा है। टॉपर्स के नाम स्कूलों के माध्यम से ही लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में जिला के 55 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। पंजीकरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। इस कार्यक्रम का मकसद जिले के मेधावी बच्चों को भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 97369-80599 और 01972-221540 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें