फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल में मिलेंगे नवमीं और ग्यारहवीं कक्षाओं के प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर।

विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक 7 और 8 मार्च को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में नवमीं और ग्यारहवीं के प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उच्चतर उपशिक्षा निदेशक सोमदत्त सांख्यान ने कहा कि स्कूल प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक पाठशालाओं के नवमीं और ग्यारहवीं कक्षाओं के प्रश्न पत्र बाल स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 105 से प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला की सभी सरकारी और गैर सरकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं 7 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी राजकीय उच्च पाठशालाएं 8 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रश्न पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सांख्यान ने कहा कि प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए हर स्कूल अपने साथ प्राधिकरण पत्र स्कूल कोड सहित लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जिन स्कूलों में परीक्षा के प्रश्न पत्र समय पर नहीं पहुंचेंगे तो उस के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें