जिला में एकमात्र केंद्र डीएवी स्कूल हमीरपुर स्थापित किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। सोमवार को सीबीएससी की परीक्षा शुरू हुई। जिले के सीबीएससी एफलीएटेड स्कूलों के सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए जिला में एकमात्र केंद्र डीएवी स्कूल हमीरपुर स्थापित किया गया है। हालांकि जिला में करीब आधा दर्जन ऐसे स्कूल हैं जिनमें सीबीएससी की पढ़ाई होती है। इसके बावजूद जिला के एक स्कूल को ही सीबीएससी के छात्रों के लिए केंद्र बनाया गया है। डीएवी स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने कहा कि स्कूल को सीबीएससी परीक्षाओं के लिए सेंटर बनाया गया है। सोमवार को सीबीएससी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।