फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजीव बिंदल कल हमीरपुर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के खेल मैदान में 26 जनवरी को मनाया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मार्चपास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउड एंड गाइड्स ने भी परेड को लेकर रिहर्सल शुरू कर दी है। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर पुरुष तथा महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउड एंड गाइड तथा स्कूली बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अतिरिक्त समस्त जिला वासियों से इस समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। वहीं उन्हें प्रदेश की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संबंधित एसडीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें