फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यानवी में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धमरोल के गांव यानवी में पिछले एक साल से पेयजल की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। आलम यह है कि ग्रामीण पानी की पाइप लाइन को बीच रास्ते से खोल कर पानी भर कर काम चला रहे हैं। कुछ एक परिवार टैंकरों से हजारों रुपये खर्चकर पानी मोल में लेने को मजबूर है। ग्रामीणों में होशियार सिंह मंडयाल, सुरेंद्र सिंह, जनक , रमेश, विनोद कुमार, विधि सिंह, अशोक कुमार, ब्रह्मी देवी, ऊषा देवी आदि का कहना है कि पिछले करीब एक साल से यानवी गांव में पेयजल संकट गहराया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि करीब 150 परिवार पेयजल संकट से बुरी तरहा से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके नलों मेे विभाग द्वारा पानी कि सप्लाई हर तीसरे दिन औपचारिकता पूरी करने के लिए की जाती है। जिसमें पानी की मात्रा इतनी कम होती है कि उनके घरों के नालों तक पानी ही नहीं पहुंचता। गांव के लोगों को महीनों से पानी कि किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसके बारे में कई बार विभाग के कर्मचारियों व आलाधिकारियों के साथ ही स्थानीय पंचायत प्रधान को भी मौखिक व लिखित तौर पर अवगत करवाया है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन व चक्का जाम जैसा कोई ठोस कदम उठाने का भी मन मना लिया है। जिसके बारे मे एसडीओ भोरंज व स्थानीय पंचायत को भी लिखित तौर पर अवगत करवा दिया गया है। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग भोरंज अनुभाग धमरोल की जेई अंजना का कहना है कि यानवी गांव में लंबे समय से पानी की समस्या है जिसके लिए विभाग द्वारा अलग से पाइप लाइन डाली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें