फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर के विरोध में उतरा व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। व्यापार मंडल सुजानपुर ने कस्बा में लगने वाले व्यापार मेले (डोम) के विरोध में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मौके पर एक मांग पत्र उपमंडल अधिकारी सुजानपुर को सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि प्रशासन इस डोम को अगर बंद नहीं करवाता है तो शीघ्र ही व्यापारी विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद करके चाबियां प्रशासन को सौंपेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बताते चलें कि जिला प्रशासन द्वारा सुजानपुर ग्राउंड में व्यापार मेला लगाने की मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सुजानपुर की बिना सहमति लिए प्रशासन द्वारा यह मंजूरी किसी व्यक्ति विशेष को दी गई है। करीब एक महीने तक व्यापार मेला लगाने की अनुमति प्रशासन ने दी है और दुकानदारी सजाने को कहा है। मेला लग जाने से सुजानपुर में व्यापारियों पर गहरा असर पड़ेगा। एक तरफ तो व्यापारी पहले ही मंदी की मार झेल रहे हैं, अब यह मेला लग जाने से दोहरी मार उन्हें झेलनी पड़ेगी। क्योंकि ट्रेड फेयर में 70 दुकानें सजाई जाएंगी। जिसमें रेडीमेड, मनियारी, हौजरी, शूज, कॉस्मेटिक, लेदर प्रोडक्ट्स आदि बेचे जाएंगे जिसका सीधा असर सुजानपुर के व्यापार पर पड़ेगा। सोमवार को व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत जमवाल, राज्य प्रतिनिधि विनोद ठाकुर सहित सैकड़ों दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए एक रैली निकाली और इस व्यापार मेले का पूरी तरह विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें