फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वें वित आयोग के तहत मांगा 20 लाख का अतिरिक्त बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू की ग्राम सभा रविवार को पंचायत प्रधान राजू की अध्यक्षता में हुई। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इसके लिए 14वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की मांग की गई। करीब तीन घंटे चली ग्राम सभा की बैठक में विकास कार्यों के साथ आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। जिसे ग्राम सभा ने अपनी सहमति दी। इसके अलावा 50 परिवारों ने अलग राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत के पास आवेदन किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए प्रस्ताव पारित करके लोगों के नाम डाले गए। पंचायत प्रधान रने कहा कि पंचायत विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए सभी ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों को अपना सहयोग दें। इस दौरान पंचायत उप प्रधान चमन लाल, ब्लॉक समिति सदस्य चमन लाल शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि प्रेम लाल, हेमराम, अमरी देवी, मंजू शर्मा, सिमरो देवी, सुदेश वर्मा, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि शारदा देवी, पूर्व उप प्रधान बिहारी लाल व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें