फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमओ के जवाब के बाद अब कंपनी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल अस्पताल सुजानपुर में डेस्ट्रॉस इंजेक्शन का सैंपल फेल होने के मामले में अब संबंधित कंपनी पर कार्रवाई होगी। अस्पताल से बीएमओ का जवाब आने के बाद अब विभाग सप्लाई करने वाली कंपनी पर कार्रवाई करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल फेल होने का स्पष्टीकरण मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। बीएमओ सुजानपुर ने सैंपल फेल होने का स्पष्टीकरण दे दिया है।
विज्ञापन

बीते साल जून माह में सुजानपुर अस्पताल से शिकायत के आधार पर इंजेक्शन का सैंपल लिया गया था। जिसे कंडाघाट स्थित लैबोरेटरी में निरीक्षण के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद इंजेक्शन का सैंपल फेल पाया गया। इस संबंध में विभाग ने अस्पताल के फार्मासिस्ट से पत्र के माध्यम से जवाब मांगा था। फार्मासिस्ट कई दिनों से विभाग के पत्र का जवाब नहीं दे रहा था। इस स्थिति में विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर ने अस्पताल के बीएमओ का जवाब तलब किया। बीएमओ डॉ. सुभाष शर्मा ने इस बारे स्पष्टीकरण दिया और सैंपल फेल होने की पुष्टि की। सुजानपुर अस्पताल को इस डेस्ट्रॉस इंजेक्शन की सप्लाई जिला अस्पताल के मेडिकल स्टोर से हुई थी। जिला अस्पताल के मेडिकल स्टोर वाले से भी स्पष्टीकरण लेकर अब विभाग ने दवाई सप्लाई करने वाली कंपनी पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर हमीरपुर डॉ. पंकज शर्मा का कहना है कि बीएमओ के जवाब के बाद अब दवाई और इंजेक्शन सप्लाई करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व अस्पताल का फार्मासिस्ट कई दिनों से इस मामले में स्पष्टीकरण नहीं दे रहा था। अब बीएमओ से स्पष्टीकरण मिलने के बाद विभाग कंपनी पर उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें