फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की टीम कल करेगी बिझड़ी के स्कूलों का दौरा

विज्ञापन
NCERT
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दिल्ली की टीम 18 दिसंबर को जिला हमीरपुर के शिक्षा खंड बिझड़ी के प्राथमिक स्कूलों का दौरा करेगी। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा में जारी सुधार और नए तरीके से मॉनीटरिंग एवं रिव्यू व्यवस्था, मिड-डे मील और टीएलएम निर्माण में स्कूलों की स्थिति की जायजा लेगी। वहीं सीसीई व्यवस्था का सुधरा हुआ ढांचा व नया रूप कितना प्रभावी रहा है और गुणात्मक शिक्षा में बिझड़ी खंड ने कैसे स्वयं को किस तरह अग्रणी बनाया है आदि बातों पर विशेषज्ञों की टीम शिक्षकों और बच्चों से सवाल-जवाब करेगी।
विज्ञापन

बिझड़ी खंड के गुणात्मक शिक्षा की वीडियो यू-ट्यूब पर आने के बाद और हर कार्य को खंड में तेजी से पूरा करना, मानव संसाधन मंत्रालय के कार्यक्रम जैसे स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में 99 फीसदी रिकॉर्ड आवेदन, ऑनलाइन स्कूल डाटा में अपने स्तर पर प्रोजेक्ट शुरू करने और अन्य कार्यों को भी अपडेट करने के लिए रिकॉर्ड समय में पूरा करने के कारण यह टीम शिक्षा खंड बिझड़ी का दौरा करेगी। इस खंड में पिछले 28 माह में हुए कार्यों की सराहना इससे पूर्व मानव संसाधन मंत्रालय स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप सहित सूबे के शीर्ष शिक्षा अधिकारी भी कर चुके हैं। बीआरसीसी विजय हीर ने बताया कि इस खंड को सर्वे के लिए चुने जाने से शिक्षक उत्साहित हैं और नवाचार तथा प्रयोग के प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बीआरसीसी ने जांची सुविधाएं
बीईईओ बिझड़ी राजकुमार और बीआरसीसी प्राथमिक विजय हीर ने बताया कि 12 से 14 दिसंबर तक ग्यारहग्रां, बिसरवीं, बरोली, कच्छवीं, जनैहण, दंदवीं, पथलियार, मांजरा, कुलेहड़ा, चंगर, बड़सर, अपर कन्नड़, कठियाणा स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। इसमें जनैहण, दंदवीं स्कूलों में बहुत बढ़िया टीएलएम और कार्य पाया गया। बड़सर में नवोदय की फ्री कोचिंग रोज दोपहर बाद देने की अच्छी प्रेक्टिस की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें