फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते पकड़ा ठेकेदार

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली मंडल हमीरपुर के अंतर्गत पक्का भरो कस्बा में बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने एक ठेकदार को बिजली चोरी करते हुआ धर दबोचा है। बोर्ड के अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वाले को 19,655 रुपये जुर्माना भी ठोका है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों में बिजली उपमंडल-2 केे एसडीओ राकेश वर्मा और जेई सुरेश कुमार की अगुवाई में मौके पर ही व्यक्ति को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। पक्का भरो में एक मकान की मरम्मत कार्य में लगे हुए प्रवासी ठेकेदार ने स्लैब तोड़ने वाली ड्रिल मशीन को सीधे बिजली पोल से ही कनेक्शन दिया हुआ था। इतने में बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ कर 19,655 रुपये जुर्माना डाला। आरोपी ठेकेदार ने जुर्माने का भुगतान मौके पर ही कर दिया है। वहीं इससे पूर्व भी इस माह बिजली बोर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों ने तीन बड़ी बिजली चोरियां पकड़ी हैं। जिनके आरोपियों से बिजली बोर्ड ने जुर्माने के रूप में करीब पौने दो लाख रुपये वसूल किए हैं।
विज्ञापन

उधर बिजली मंडल हमीरपुर के एक्सईएन अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि पक्का भरो में बिजली चोरी करते हुए एसडीओ राकेश वर्मा व जेई सुरेश कुमार की अगुवाई में टीम ने एक प्रवासी ठेकेदार को पकड़ा है। जिससे 19,655 रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड बिजली की चोरियों के प्रति सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अगर कोई चोरी करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें