फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथोल गांव में मान खड्ड पर बनाया जाए पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। मान खड्ड तटीय समिति की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन भलूं भदरोल गांव में ब्रिगेडियर लाल चंद जसवाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में गत पांच वर्षों में लंबित पड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए रोष व्यक्त किया गया। जसवाल ने कहा कि गत पांच वर्षों में गौना करौर सिंचाई योजना तथा मान खड्ड के तटीकरण के लिए कुछ नहीं किया गया। हथोल गांव में मान खड्ड पर पुल बनने की प्रक्रिया भी पांच वर्षों में ठप रही। समिति की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके आने वाली सरकार के समक्ष जोर-शोर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जड़ोत व भरमोटी को जोड़ने के लिए मान खड्ड पर पुल का निर्माण, गौना-करौर सिंचाई योजना को आरंभ करवाना, भूंपल, टिब्बी दी बड़, गलोल, करौर, झलाण, चेली, भरोबड़ मार्ग का प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण करवाना, मान खड्ड का तटीकरण करवाना, हथोल में पुल का निर्माण करवाना, कुठारली, गौना जंगली सड़क का निर्माण करवाना आदि मांगें शमिल हैं। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी, रमेश शर्मा, अनीता ठाकुर, अमी चंद, दिलबाग सिंह, कश्मीर सिंह, अजय ठाकुर, जोगेंद्र चंद, उत्तम सिंह, तिलक राज, जोगेंद्र सिंह, राय सिंह, मान चंद, आंकार सिंह, प्रीतम चंद, महेंद्र सिंह, लाल चंद, रमेश चंद, भूपेंद्र सिंह, काका राम, मदन लाल, देश राज व प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें