फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत एक नाबालिग स्कूल जाते समय लापता हो गई है। परिवार वालों ने छात्रा की सब जगह तलाश करने के बाद भोरंज थाना में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला छह दिन पहले का है। भौंखर पंचायत के दशमल गांव की नाबालिग 16 नबंबर को सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में जमा एक कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा हर रोज दशमल चौक से लदरौर तक बस में जाती थी। छात्रा स्कूल की वर्दी पहने हुए बैग के साथ एक निजी बस में बैठी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। छात्रा के पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। शाम को घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने स्कूल व रिश्तेदारों में संपर्क किया, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

लड़की के परिवार वालों ने उसका कोई पता न लगने पर लापता होने की रिपोर्ट 17 नवंबर को भोरंज थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में जाकर छात्रा की स्कूल में उपस्थिति व जन्म तिथि की जांच की है। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार 16 नवंबर को छात्रा स्कूल में अनुपस्थित पाई गई है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि दशमल गांव की छात्रा के स्कूल जाते समय लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लड़की की चारों ओर खोज कर रही है। एक-दो दिन में नाबालिग की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें