फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी ननावां मात्र फार्मासिस्ट के हवाले

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ननावां फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सक के दो पद स्वीकृत हैं। एक चिकित्सक का पद दो वर्षों से खाली चल रहा है और दूसरे चिकित्सक को विभाग द्वारा बड़सर अस्पताल में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। जिसके कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की मांग उठाई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ननावां में चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं लेकिन दो सालों से एक चिकित्सक का पद खाली है। दूसरे चिकित्सक को बड़सर अस्पताल में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। ऐसे में ननावां अस्पताल में मरीजों की जांच व उपचार का जिम्मा फार्मासिस्ट के सहारे है।
विज्ञापन

पीएचसी ननावां क्षेत्र की छह पंचायतों कलौहण, ननावां, कड़साई, कनोह, मक्कड़ तथा टिक्कर राजपूतां के गांवों के लोगों को नजदीक का स्वास्थ्य केंद्र है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। ग्रामीणों को छोटी मोटी बीमारी की जांच के लिए भी बड़सर या जिला अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों में नरेश कतना, जोगिंद्र सिंह, राकेश शर्मा, धनी राम, सुख देवी, जोगिंद्र पटियाल सहित अन्यों का कहना है कि सरकार अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने में नाकाम रही है। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
बीएमओ बड़सर एचआर कालिया का कहना है कि बड़सर अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से ननावां के चिकित्सक को डेपुटेशन पर बुलाया गया है। चिकित्सकों के रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें