फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Fri, 11 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दियोटसिद्ध मंदिर में बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में राशि का दान किया जा रहा है। मंदिर में वीरवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन


मंदिर में चढ़ावे के रूप में 12,35,406 रुपये, जबकि दान के रूप में 4,57,270 रुपये कुल 16,92,676 रुपये चढ़े। बहुमूल्य धातुओं सोना एक ग्राम 890 मिलीग्राम और चांदी 125 ग्राम 030 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं, विदेशी मुद्राओं इंग्लैंड के 165 पाउंड, यूएसए के 191 डॉलर, कानाडा के 10 डॉलर, यूएई दिरहाम 350, कतर रियाल 11, कुवैत दिनार एक, सिंगापुर डॉलर छह विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं की ओर से बाबा के दर 82 बकरे भी चढ़ाए गए। इन बकरों की न्यास की ओर से खुली बोली लगाकर 2,47,400 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए।
विज्ञापन


कोट

मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

-राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम, बड़सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें