पीएचसी कांगू में टीका लगाने के बाद किशोरी को ई-सर्टिफिकेट देते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्वास्थ
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रविवार को जिले के छह स्वास्थ्य खंडों में किशोरियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 20 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
बड़सर और सुजानपुर स्वास्थ्य खंड में एक भी किशोरी का टीकाकरण नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गलोड़ में 12, नादौन में दो तथा टौणी देवी बमसन में छह किशोरियों को टीके लगाए गए। जिले में अब तक कुल 1299 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
खंडवार आंकड़ों के अनुसार बड़सर में 299, भोरंज में 241, गलोड़ में 281, नादौन में 153, टौणी देवी में 277 और सुजानपुर में 118 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन लड़कियों को जीवनभर सर्वाइकल कैंसर से बचाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए।