फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़ शिक्षा खंड के विद्यालयों को 2.25 लाख रुपये आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिक्षा खंड गलोड़ के 21 राजकीय उच्च विद्यालयों और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सैनिटाइजेशन के लिए 2.25 लाख रुपये की स्कूल सेफ्टी ग्रांट समग्र शिक्षा के अंतर्गत जारी की गई है। खंड स्रोत समन्वयक सुरजीत शर्मा ने कहा कि इस ग्रांट का उपयोग आगामी बोर्ड परीक्षाओं और नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले विद्यालयों को सैनिटाइज करने और अन्य सामग्री जैसे सैनिटाइजर, सैनिटाइजेशन पंप, थर्मल स्कैनर, हैंडवाश, साबुन आदि खरीदने में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा खंड गलोड़ के खंड परियोजना अधिकारी मदन लाल बन्याल व खंड स्रोत समन्वयक सुरजीत शर्मा ने कहा कि सोमवार को शिक्षा खंड गलोड़ के स्कूल प्रमुखों की एक ऑनलाइन बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें इस ग्रांट को खर्च करने बारे विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें