फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजायब सिंह बन्याल बने रोटरी क्लब के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर के वर्ष 2019-20 के लिए नए निदेशक मंडल का गठन और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हमीरपुर में किया गया। वर्ष 2019-20 के लिए नई टीम जुलाई माह से अपना कार्यभार संभालेगी। इसमें नए प्रधान रोटेरियन अजायब सिंह बन्याल, सचिव रोटेरियन राकेश ठाकुर होंगे। अगले साल के लिए सहयोगी पदाधिकारियों तथा क्लब के निदेशक मंडल का भी गठन कर दिया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान ने बताया कि क्लब के मुख्य सलाहकार रोटेरियन डॉ. विनोद शर्मा और प्रेम ठाकुर होंगे। क्लब से प्रशिक्षित रोटेरियन जेपी अग्निहोत्री और क्लब प्रशासक रोटेरियन आरके मल्होत्रा रहेंगे। निवर्तमान प्रधान रोटेरियन डॉ. चंदन भारद्वाज, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, सचिव ज्वाला सिंह राणा और कोषाध्यक्ष रोटेरियन वीरेंद्र सिंह कंवर रहेंगे। जबकि, रोटरी मैगजीन के प्रधान संपादक रोटेरियन प्रदीप, घनश्याम चौधरी, घनश्याम रहेंगे।
विज्ञापन

रोटेरियन विजय चोपड़ा निर्देशित क्लब सेवाएं, मनजीत बन्याल निदेशक कम्यूनिटी सेवाएं, पंकज लखनपाल निदेशक रोटरी फाउंडेशन, रोटेरियन विनोद ठाकुर निदेशक वोकेशनल सेवाएं, रोटेरियन किशोर शर्मा निदेशक इंटरनेशनल सेवाएं, राजेश शर्मा निदेशक ग्लोबल ग्रांट रहेंगे। इसके अलावा स्वतंत्र चेयर्स पर रवि शर्मा, संजीव शर्मा, वीरेंद्र राणा, सुनील शर्मा, रवि दत्त और भगवती प्रसाद शर्मा कार्यभार संभालेंगे। क्लब प्रशिक्षक जेपी अग्निहोत्री ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान सभी रोटेरियन को उनके प्रभार के अनुसार प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश जारी किए। नवनिर्वाचित प्रधान अजायब सिंह बन्याल ने सभी उपस्थित रोटेरियन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें