फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.04 करोड़ रुपये से होगा केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र नादौन में केंद्रीय विद्यालय भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 7,931 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले विद्यालय के संपूर्ण सुविधा संपन्न भवन पर 13 करोड़ 4 लाख रुपये खर्च होंगे। वर्षों से किराये के भवन में चल रहे केंद्रीय विद्यालय नादौन को अब अपना भवन मिलेगा। इससे इलाके में खुशी की लहर है। तीन मंजिल इस भवन की छत पर सोलर पैनल स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस भवन में 480 छात्रों के लिए 12 कक्षा-भवन, भौतिक, रासायनिक, जैविक विज्ञान तथा गणित और कंप्यूटर की पांच प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। साथ ही भवन में एक लाइब्रेरी, परीक्षा हाल, अध्यापक कक्ष, चिकित्सा, एनसीसी और स्कॉउट एंड गाइड रूम, शारीरिक अध्यापक कक्ष, कला कक्ष और एक गतिविधि कक्ष भी स्थापित किए जाएंगे। इससे बच्चों को शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। विद्यालय परिसर में 1066 वर्ग मीटर पार्किंग क्षेत्र के साथ 556 मीटर लंबी चारदीवारी भी लगाई जाएगी।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के भवन-निर्माण का कार्य पूरा होने के पश्चात इसे बारहवीं कक्षा तक स्तरोन्नत कर दिया जाएगा। शिक्षा बजट में केंद्र सरकार ने 25 फीसदी अतिरिक्त बजट की बढ़ोतरी की है ताकि, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके। ऊना से हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए 6 हजार करोड़ रुपये मंजूर करवाए गए हैं और शीघ्र ही काम आरंभ कर लोगों को रेलवे की सुविधा मिलेगी। ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन पर नादौन में दो स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी, उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा, उपमंडलाधिकारी (नागिरक) दिलेराम धीमान, केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त एसएस रावत तथा केंद्रीय विद्यालय नादौन की प्रधानाचार्य विनिता परशीरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें