नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते कटोई गांव में घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को अचानक आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से यह पूरी तरह से नष्ट हो गया। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मोटरसाइकिल के मालिक अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार शाम उसने अपनी बाइक घर के बाहर बने शेड में पहले की तरह खड़ी की थी। रात को जब उन्हें पता चला कि बाइक को आग लग गई है तो उन्होंने इसे बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु तब तक देर हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।